नाबालिग मतिमंद लड़की से पिता और दादा ने किया बलात्कार
September 03,2025
गर्मियों की छुट्टी मनाने आई नाबालिग लड़की से उसके पिता और दादा ने बलात्कार किया. घटना अरेली (तह. मौदा) पुलिस थाना अंतर्गत में हुई और मानकापुर (नागपुर) पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 12 वर्षीय पीड़िता नागपुर के एक निवासी स्कूल में पढ़ती है. उसकी मुख्याध्यापिका की शिकायत के बाद मानकापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की.
आरोपियों का नाम रमेश धनराज खोडके (39 वर्ष) और धनराज कवडू खोडके (75 वर्ष) है. दोनों मौदा निवासी हैं. पीड़िता अपनी मां की जगह अपने पिता के साथ रहती है और वह मतिमंद होने के कारण नागपुर के मतिमंदों के विशेष निवासी स्कूल में पढ़ाई करती है. रमेश को शराब की लत है और उसने तीन बार शादी की है. इसलिए वह और उसके पिता दोनों साथ रहते हैं. पीड़िता गर्मी की छुट्टी में अप्रैल 2025 में नागपुर से खात आई थी. अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच उसके पिता और दादा ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया.
मुख्याध्यापिका की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मानकापुर पुलिस की सूचना पर अरेली (तह. मौदा) पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया.






