नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत

July 28,2025

पांचगांव निवासी दो स्कूली बच्चों की घर के सामने बहने वाले नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर है। पांचगांव में रहने वाले स्कूली छात्र उत्कर्ष लोकेश लांजेवार 7 वर्ष एवं रिधान संजय सहारे 7 वर्ष दोनों पड़ोस में रहते थे। शनिवार को दोनों छात्र स्कूल से वापस आने के बाद खाना खा कर खेलने चले गए. परिसर में स्थित पानी भरे गड्ढे में चप्पल उतार कर घुस गए। पानी का अंदाजा नहीं लगा, और दोनों पानी में डूब गए।प्रकरण में रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर शव विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्नालय भेजा है .