शादी समारोह में हुवे विवाद के बाद युवक की ह्त्या : अन्य पांच लोग घायल

January 21,2020

नागपुर : शहर के कलमना पुलिस स्टेशन अंतर्गत बीती देर रात को शादी समारोह में हुवे विवाद के बाद एक युवक की ह्त्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम निखिल हरीश लोखंडे है। इस ह्त्या के समय किये गए हमले में अन्य पांच लोग गंभीर जख्मी होने की जानकारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम कलमना क्षेत्र के अमन लॉन में शादी का समारोह चल रहा था। किसी बात को लेकर दूल्हे और दुल्हन के मेहमानो में विवाद हो गया। जिसके बाद किसी के समझौता किये जाने के बाद मामला शांत हुवा। देर रात शादी समारोह ख़त्म होने के बाद कुछ मेहमान घर जाते समय उनपर किसी ने अचानक हमला किया इस हमले में निखिल की किसी धारदार शस्त्र से ह्त्या कर दी गई और अन्य पांच लोगो को घायल किया गया। कलमना पुलिस स्टेशन में ह्त्या और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।