अनैतिक संबंध के चलते प्यार में अंधे हुए पति ने की पत्नी की हत्या

September 17,2022

नागपुर : शहर में इन दिनों हत्या की घटनाएं बढ़ गई है। रायसोनी के छात्र की हुई हत्या की घटना को कुछ ही घंटे भी नहीं हुए थे की बीती रात फिर एक हत्या का मामला सामने आया है।

शहर के पांचपावली थानांतर्गत लश्करीबाग में अनैतिक संबंध के चलते प्यार में अंधे हुए पति ने पत्नी से विवाद होने पर उसकी लकड़ी के स्टूल से वार कर हत्या कर दी। बाद मे आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।  हैरानी की बात तो यह भी है कि हत्या के बाद वह खुद पुलिस के पास गया और पुलिस को अपने अपराध की जानकारी दी। अब इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी परशुराम ब्राम्हणे मेयो अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके किसी महिला के साथ अनैतिक संबंध होने से घर में आए दिन पत्नी सोनू से झगड़ा होता था। बीती रात भी वह शराब के नशे में घर लौटा तो सोनू ने उसे देरी से आने का कारण पूछा और दोनों में विवाद शुरु हो गया। परशुराम ने तैश में आकर सोनू के सिर पर लकड़ी के स्टूल से प्रहार कर सोनू को मौत के घाट उतार दिया।

 खुद किया आत्मसमर्पण 

सूत्रों के मुताबिक आरोपी खुद पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल अब पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही हैं. फिलहाल इस सनसनीखेज घटना से इलाके में लोग सहम गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया है।