फिर हो सकता है विदर्भ सहित शहर ठंडा : बारिश होने के संकेत

February 24,2020

नागपुर : शहर में धीरे धीरे गर्मी अपने पैर पसार रही है, वही शहर सहित विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश होने से राहत भी मिल सकती है।  
बता दे मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि इन दिनों तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण थोड़ी गर्मी बढ़ी हुई है लेकिन मौसम विभाग की माने तो शहर में पिछले दिनों जैसे बादल छाए रह सकते है। वहीं एक-दो दिन बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई जा रही है। अगर विदर्भ की बात करे तो गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं उपराजधानी के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में २ से ३ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ०.१ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अधिकतम तापमान ३३.४ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से ०.५ डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, ०.६ डिग्री सेल्सियस की कमी होने से न्यूनतम तामपान १७.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से १.५ डिग्री सेल्सियस अधिक है।