स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर तीव्र आंदोलन किया गया

February 25,2020

नागपुर : स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर आज मंगलवार को विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा शहर के मनीष नगर स्थित रेल फाटक पर रेल रोको आंदोलन का प्रयास किया गया। आंदोलन में विदर्भ राज्य को तुरंत अलग किया जाए इस घोषणाओं के साथ सेकड़ो विदर्भ समर्थक मनीष नगर रेल फाटक की ओर बढ़ने लगे, तभी पुलिस बल, आरपीएफ द्वारा उन्हें रोका गया। इस अफरा तफरी में कुछ समय के लिए वहा तनाव का माहौल बन गया था।
विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के मुख्य संयोजक राम नेवले के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। आंदोलन में शामिल होने के लिए विदर्भ से कार्यकर्ता आये हुवे थे। आंदोलन के चलते सभी आंदोलन में शामिल आन्दोलनकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया। समिति के अनुसार नए राज्य की निर्मिति करना यह केंद्र सरकार के अधीन है। वर्तमान में राज्य की शिवसेना महाविकास आघाडी की सरकार ने इस लिए कितना भी विरोध किया तो भी केंद्र की भाजपा सरकार को पृथक विदर्भ राज्य बनाने से रोक नहीं सकती। इसीलिए केंद्र सरकार ने अपनी वचन पूर्तिकरनी चाहिए। विदर्भ की बेरोजगारी समाप्त करने के लिए, किसान आत्महत्या रोकने के लिए, सिंचन व्यवस्था बढ़ाने हेतु और विदर्भ के सर्वांगिक विकास के लिए अलग विदर्भ राज्य की निर्मिति यह एकमात्र पर्याय है। आंदोलन में बिजली के बिल आधे किये जाए, किसानो की खेती के बिजली के बिल माफ़ किये जाए, विदर्भ के बेरोजगारो को रोजगार दिया जाए अन्य मांगो को लेकर तीव्र आंदोलन किया गया।