निर्भया के दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे होगी फांसी

February 17,2020

निर्भया दुष्कर्म एवं हत्या मामले के दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने नया डेथ वारंट जारी किए जाने की मांग वाली याचिका पर यह आदेश दिया। यह मामला दिसंबर 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में 23 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा हुआ है।