नागपुर का विकास तेज गति से किया जाएगा : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

January 28,2020

 नागपुर : नागपुर मेट्रो की एक्वा लाइन पर रीच - ३ (लोकमान्य नगर से सीताबर्डी) मार्ग पर आज मंगलवार से शहरवासियों के लिए मेट्रो की यात्री सेवा शुरू की गई है। इसका उट्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन, गृहनिर्माण, नगर विकास, वाणिज्य एव उद्योग राज्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। राज्य के मुख्यमंत्री और हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो लिंक के जरिये सरकार के सभी मंत्रियो और नागरिको को शुभकामनाये दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा की महाविकास आघाडी की सरकार नागपुर के विकार के लिए वचनबद्ध है। वह उपराजधानी के विकास के गति को धीमी पड़ने नहीं देगी। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित राज्य के सभी मंत्री जिसमे पालकमंत्री डॉ नितिन राउत, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, खेल मंत्री सुनील केदार, मंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख, सांसद विकास महात्मे, कृपाल तुमाने, महापौर संदीप जोशी, मेट्रो के सी एम् डी बृजेश दीक्षित, भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इस मौके पर विभागीय आयुक्त संजीव कुमार, कलेक्टर रवींद्र ठाकरे, मनपा के नए आयुक्त तुकाराम मुंढे, मेट्रो के सभी कर्मचारी सहित सभी विधायक, पार्षद उपस्थित थे

बता दे शहर में मेट्रो की एक्वा लाइन १८ ५ किलोमीटर दौड़ेगी और २० स्टेशन पर रुकेगी। यह रेलवे लाइन हिंगना को सीधे नागपुर से जोड़ेगी। इससे हिंगना आनेजानेवाले करीबन डेढ़ लाख लोगो को सस्ती परिवहन सेवा उपलब्द्ध होगी। एक्वा लाइन के उट्घाटन मौके पर वीडियो लिंक के जरिये भाषण करते समय राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुवे उनकी प्रशंसा की।