शहर के कस्तूरचंद पार्क पर चल रही गणतन्त्र दिवस की तैयारिया

January 22,2020

नागपुर : शहर के कस्तूरचंद पार्क पर गणतन्त्र दिवस की तैयारिया शुरू हो चुकी है, जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिसके चलते पुलिस विभाग की ओर से परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। पता हो आनेवाले रविवार २६ जनवरी को ७१ वें गणतन्त्र दिवस को देश में धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है।

गणतन्त्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल शहर की पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानो की भागीदारी के साथ राज्य की उपराजधानी नागपुर में हर साल की जाती है। गणतन्त्र दिवस मनाने का मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क में आयोजित किया जाता है।

इस आयोजन के लिए शहर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस मुख्य समारोह के लिए जिले के पालकमंत्री विशेष अतिथि होते है, जिनके साथ जिले के विभागीय आयुक्त, पुलिस आयुक्त, मनपा आयुक्त सहित सभी आला अधिकारी और मान्यवरों की उपस्थिति होती है। 

बता दे गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष २६ जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् १९५० को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (१९३५) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को २६ नवम्बर १९४९ को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और २६ जनवरी १९५० को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था, तभी से हर वर्ष भारत में २६ जनवरी को उत्साह के साथ मनाया जाता है।