इस वर्ष विधानमंडल का मानसून अधिवेशन टल सकता है

June 04,2020

नागपूर : राज्य में कोरोना का तेजी से फैलाव के कारण विधानमंडल के मानसून अधिवेशन को लेकर अनिश्चितता कायम है। हो सकता है की हालात को देखते हुवे इस बार यह अधिवेशन टल भी सकता है I जानकारी के चलते अधिवेशन को लेकर आगामी 9 जून को विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने संवाद माध्यम से चर्चा में कहा कि कोरोना संकट की स्थिति देखते हुए यह प्रश्न बना है कि विधानसभा और लोकसभा के अधिवेशन होंगे या नहीं। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से चर्चा की है। कोरोना संक्रमण से बचने के नियमों का पालन करते हुए अधिवेशन आयोजित करने का विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि काेरोना संकट और मुंबई की स्थिति को देखते हुए नागपुर में मानसून अधिवेशन रखने के संबंध में चर्चा चल रही थी। राज्य की उपराजधानी नागपुर में विधानमंडल का शीतसत्र होता है।
पता हो 2018 में तत्कालीन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने मुंबई में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागपुर में मानसून सत्र का आयोजन किया था। लेकिन वर्तमान में देश में सबसे अधिक कोरोना का प्रभाव मुंबई में है। वहां विधायक निवास का निर्माण कार्य चल रहा है। विधायकोंं के रहने की व्यवस्था में परेशानी हो सकती है। लिहाजा मानसून अधिवेशन उपराजधानी में आयोजित करने का भी विचार सामने आ रहा था, लेकिन इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। मार्च 2020 को मुंबई में हुए विधानमंडल के बजट अधिवेशन को कोरोना प्रभाव काे देखते हुए समय पूर्व ही समाप्त किया गया था। उस समय घोषणा की गई थी कि 19 जून को मानसून अधिवेशन होगा। यह संकेत मिल रहे हैं कि दो या तीन दिन के लिए मानसून अधिवेशन हो सकता है। असल में कोरोना संकट में सरकार को कई योजनाओं के लिए निधि खर्च करनी पड़ रही है। राज्य के बजट में पूरक निधि के खर्च के लिए विधानमंडल की मंजूरी आवश्यक है। निधि की पूरक मांग करना होगा। इसके अलावा कुछ नीतिगत निर्णयों पर विधानमंडल में चर्चा जरुरी है।