गहने चोर नौकरानी लगी पुलिस के हाथ, उड़ाए थे 6.8 लाख के गहने

September 04,2025

एक घरेलू नौकरानी ने राणा प्रताप नगर क्षेत्र में डॉक्टर के घर से करीब 6.8 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली। डॉ. लीना राहुल नेमाडे ने अपने बेटे के जन्मदिन पर बैंक लॉकर से गहने निकालकर घर लाए थे, जिन्हें उन्होंने अलमारी में सुरक्षित रखा था। लेकिन जब कुछ दिनों बाद उन्होंने अलमारी चेक की, तो गहने गायब थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घर में काम करने वाली नौकरानियों से पूछताछ की। पूछताछ में परी श्रीकांत भुजाडे (30), निवासी स्वावलंबी नगर, ने चोरी कबूल कर ली। उसके पास से 98.5 ग्राम गहने बरामद हुए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी चोरी सुलझ गई।