नागपुर में एक पॉश इलाके से जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश

September 04,2025

नागपुर पुलिस ने एमआईडीसी इलाके के अंतर्गत आने वाले एक घर में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

यह कार्रवाई 2 सितंबर की शाम राजगृह नगर, शेगांवकर लेआउट, लोकमान्य मेट्रो स्टेशन के पास क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने की।