शहर में विभिन्न देशी और विदेशी प्रजातियों के आकर्षक श्वानो का "डॉग शो का आयोजन" संपन्न

December 02,2024

(छायाचित्र : चंद्रकांत भी. पडधाने)

नागपुर : दुनिभर में श्वान प्रेमियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही हैं, वहीं आज कल श्वान को कई परिवारों ने अपने परिवार का हिस्सा भी बनाया हैं। इसी तर्ज पर शहर का श्वान प्रेमी संगठन ऑरेंज सिटी कैनाइन क्लब ने कल (रविवार) की दोपहर स्थानीय राजाबाक्शा हनुमान मंदिर परिसर मैदान में एक अनोखे डॉग शो का आयोजन किया था। इस शो में शहर के सैकड़ों श्वान प्रेमियों के स्वामित्व वाले नागरिकों ने विभिन्न देशी और विदेशी प्रजातियों के आकर्षक श्वानो को इस प्रतियोगिता में शामिल किया था।