म्हालगीनगर चौक पर भीषण दुर्घटना में २ लोगो की मौत : अन्य गंभीर घायल

January 14,2020

नागपुर : पिछले एक सप्ताह से शहर और आसपास के क्षेत्र में लगातार ह्त्या और दुर्घटना का दौर शुरू है, जिससे नागरिको में दहशत है। रोज की इन खबरों में मंगलवार की सुबह करीब ७ बजे फिर शहर के म्हालगीनगर चौक पर भीषण दुर्घटना हुई। जिसमे दस चक्का ट्रक ने तेजी से आ रहे बलेरो पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में मध्यप्रदेश के ढाभा निवासी २५ वर्षीय राहुल बंसी बंजारा और परपरा के भैरूलाल गौंड का समावेश है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों में मध्यप्रदेश के जगदीश दुर्गा बंजारा, फकीरा बाबूखान, बबलू बंजारा, गोपाल चेतना सिंह, विनोद बंजारा, जगदीश बंसी चावड़ा, अनिल गौंड, तेजाराम बंजारा, जगदीश बंजारा और नरसिंह गाराशा का समावेश है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल सभी घायल करीबन २२ से २६ साल के उम्र के है, सिर्फ एक व्यक्ति ६४ साल के बताये जा रहे है। बताया जा रहा है की दुर्घटना के समय फकीरा बाबूखान परसोड़ी बलेरो पिकअप वाहन चला रहा था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।