नागपुर गार्डन क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

June 04,2023

नागपुर : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना है। प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए विश्व पर्यावरण मनाया जाता है। जिसके चलते आज रविवार को नागपुर गार्डन क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर क्लब परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इस वर्ष की थीम 'बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन' को ध्यान में रखते हुए डॉ. सुनीता शर्मा और गुंजन खंडेलवाल द्वारा यह आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि श्रीकांत डोईफोडे, नागपुर गार्डन क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुलाब महंत, समित अदमाने, शरद पालीलाल, डॉ सरोज देसाई, रश्मि कानूनगो की उपस्थिति थी। क्लब के सबसे युवा सदस्य रक्षंदा शहारे और अनन्या डोईफोडे ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

देखा जाए तो पर्यावरण और और मानव जीवन के बीच एक अटूट रिश्ता है। प्रकृति ने इंसानों को सब कुछ दिया है। हालांकि प्रकृति के प्रति मनुष्य अपनी जिम्मेदारी भूल चुके है। नतीजा यह है कि आज विश्व प्रदूषित पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रकोप को झेल रही है। पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने पर्यावरण की गंभीर गिरावट को महसूस किया है। इसलिए हमे पर्यावरण संरक्षण करना जरुरी है।