शहर में सीएए के समर्थन में हुई विशाल सभा, विराेधियों को जवाब देने के लिए घर घर जाने का आव्हान

February 23,2020

नागपुर : देशभर में जहा सीएए का विरोध किया जा रहा है वही सीएए के समर्थन में लोकजागृति मोर्चा के बैनर तले शनिवार की शाम विशाल सभा आयोजित की गई थी। शहर के सक्करदरा चौक क्षेत्र में सभा में शहर के भाजपा नेता सहित सर्वधर्मीय प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस मौके पर नागरिकता कानून को लेकर भ्रांतियां फैलानेवालों काे जवाब देने के लिए घर घर जाने का आव्हान किया। तिरंगा झंडा लहराकर देश भक्ति का आव्हान किया गया। सभा में भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल थे।  
मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पार्षद एव भाजपा नेता दयाशंकर तिवारी, पार्षद र्ध्मपाल मेश्राम, एड. नरेंद्र गोंडाने, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के छोटा फारुख, शुद्धचित्त बुद्ध विहार के भंते रावजी पिंडक ने संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक मोहन मते, अनिल सोले, गिरीया व्यास, विकास कुंभारे, नागो गणार, कृष्ष्णा खोपड़े, महापौर संदीप जोशी, पूर्व महापौर प्रवीण दटके, स्थाई समिति अध्यक्ष प्रदीप पोहाने व पूर्व सांसद अजय संचेती प्रमुखता से उपस्थित थे।