कोल्ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म : आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

August 11,2020

नागपुर : शहर में आये दिन दुष्कर्म के मामले देखने आ रहे है I इसी कड़ी में 30 वर्षीय विवाहिता के कोल्ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर बर्डी पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर अदालत ने पेश किया जिसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित विवाहिता दक्षिण नागपुर क्षेत्र निवासी है, वही आरोपी ठेकेदार शोएब शब्बीर शेख (30), महादुला निवासी है। बताया जा रहा है की, कॉलेज में दोनों साथ पढ़ते थे जिससे उनमें पहचान है। एक बार अचानक पीड़िता और शोएब की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में पीड़िता ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद शोएब उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। इनकार करने पर शोएब ने पीड़िता को धमकी दी कि, कॉलेज में उसके साथ प्रेम संबंध होने की बात वह उसके पति को बताएगा। इससे डरी पीड़िता 31 जुलाई को शोएब से मिलने बर्डी गई। शोएब उसे बर्डी स्थित एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पीड़िता को पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने शोएब को खरी-खोटी सुनाई। दो दिन पहले पीड़िता जब बर्डी में खरीदारी करने गई, तब फिर शोएब उसे होटल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर जाने के बाद पीड़िता ने घटना के बारे में पति को बताया और पति के साथ थाने में जाकर शोएब के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया I अदालत ने शोएब को 12 अगस्त तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।