शरीर के तापमान की जांच करते ही गणेशपेठ बस स्टैण्ड से 10 मजदूर भागे

May 22,2020

नागपूर : शहर के गणेशपेठ स्थित बस स्टैण्ड से अपने गांव जाने के लिये निकले 10 मजदूर शरीर के तापमान की जांच करने पर भाग गए। जांच करने पर उनका तापमान सामान्य से ज्यादा दिखा रखा था जिसके चलते उन सभी 10 मजदूरों को जांच के लिए मेडिकल या मेयो भेजा जाना था, किन्तु इससे पहले ही सभी मजदूर भाग निकले। उन्ही में से पांच मजदूरों को बस डिपो में रखा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की तरह शुक्रवार (आज) भी गणेशपेठ बस स्टैण्ड से सेकड़ो की संख्या में मजदूरों काे उनके गांव  भेजा जा रहा था। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे के आसपास खवासा जाने के लिए 15 मजदूर यहां आये थे। यह मजदूर सूरत से किसी अन्य वाहन से यहां से पहुंचे थे। बस स्टैण्ड के भीतर छोड़ने से पहले इनके शरीर के तापमान की जांच की गई जिसमें सभी का तापमान अन्य मजदूरों की तुलना में ज्यादा दिखाई दिया। पैदल धूप में चलकर आने से भी तापमान बढ़ा दिखाई देता है। ऐसे में इन्हें कुछ देर के बाद पुन: चेक किया गया, तब भी तापमान कम नहीं हुआ था। ऐसे में उन्हें यहां से जांच के लिए मेयो या मेडिकल में भेजा जाना था। मौका देखकर अचानक इसमें से 10 मजदूर भाग गये। जिसके बाद बचे पांच मजदूरों को परिसर में ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए रखा गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना था I खबर लगते ही गणेशपेठ पुलिस अन्य मजदूरों को ढूंढने में लगी थी।

बता दे की, कोरोना के कारण राज्य में एसटी महामण्डल के बसों का आवागमन बंद है। लेकिन गत 2 सप्ताह से उन मजदूरों को अपने राज्यों की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है जो कि, नागपुर शहर में फंसे हैं। आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 30 हजार से ज्यादा मजदूरों को नागपुर से उनके गांव भेजा गया है, जिसमें शेल्टर के मजदूर भी शामिल हैं। अब पैदल चलनेवाले मजदूरों को एस टी बसों की मदद से भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में गणेशपेठ बस डिपो में भीतर जाने से पहले सभी की शरीर तापमान की जांच होती है। सामान्य तापमान रहने पर उन्हें जाने दिया जाता है। वही व्यक्ति का तापमान ज्यादा दिखने पर जांच होती है।