बारिश में भीग सकता है दशहरा उत्सव

October 03,2022



मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट 


नागपुर : इस वर्ष नागपुर तथा विदर्भ में अत्यधिक बरस चुकी बारिश अभी भी विदर्भवासियों का पीछा छोड़ने का मन नहीं बना पा रही है। इस वर्ष दशहरे के त्यौहार मे बारिश आने की संभावना रहते दशहरा भीगने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक विदर्भ में पुनः जोरदार बारिश होने का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वही 3 दिनों तक विदर्भ में विभिन्न स्थानों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। विदर्भ के लिए समूचे मध्य भारत में कल से बारिश होने का अनुमान है। पड़ोसी मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बारिश ने विदर्भ को जरूर राहत प्रदान की है। आज सुबह 8.30 बजे तक विदर्भ के बुलढाना जिले में 6 मिलीमीटर जबकि ब्रम्हपुरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।