शहर से अब चार शहरों के लिए नई उड़ान सेवा

September 15,2020

नागपुर : हाल ही में जारी हुए उड़ान सेवा शेड्यूल में चार शहरों के लिए नई उड़ान सेवा शुरू हुई है। हालांकि पहले से ही इन सभी शहरों के लिए नागपुर से उड़ानें आरंभ थी। इनमें दिल्ली का विमान नागपुर के हवाई अड्डे पर रात में रुकेगा। वहीं, कोलकाता की नियमित उड़ान में कटौती करते हुए उसे सप्ताह में सिर्फ तीन दिन कर दिया गया है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार - इंडिगो का विमान क्रमांक 522  अहमदाबाद से शाम 7.50 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 523 नागपुर से 8.40 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। आज 15 (सितंबर) से 24 सितंबर तक यह उड़ान प्रतिदिन रहनेवाली है। आपको बता दे पहले यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ 4 दिन थी। इंडिगो का विमान क्रमांक 201 बंगलुरु से शाम 7.40 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 204 नागपुर से रात 8.30 बजे बंगलुरु की उड़ान भरेगा। 16 से 24 तक रहने वाली यह उड़ान अब प्रतिदिन रहेगी, जबकि पहले सप्ताह में सिर्फ तीन दिन थी। इंडिगो का विमान क्रमांक 7745 हैदराबाद से शाम 4.35 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7746 नागपुर से शाम 5.05 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। 16 से 23 सितंबर तक आरंभ होने वाली यह उड़ान अब प्रतिदिन रहेगी जबकि पहले सप्ताह में सिर्फ तीन दिन थी। इंडिगो का विमान क्रमांक 504 दिल्ली से रात 10.15 बजे नागपुर पहुंचेगा और अगले दिन इंडिगो का विमान क्रमांक 505 सुबह 6.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 15 से 24 सितंबर तक रहने वाली यह उड़ान प्रतिदिन रहेगी।
इसी के साथ अब कोलकाता की उड़ान में इंडिगो ने कटौती कर दी है। इंडिगो का विमान क्रमांक 404 शाम 7.25 बजे कोलकाता से नागपुर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 403 रात 8.05 बजे नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सेवा पहले प्रतिदिन थी, लेकिन अब सप्ताह में सिर्फ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगी।